फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा के दो जिला उपाध्यक्ष भिड़े, मारपीट और पथराव में चार घायल, जानें क्यों हुई लड़ाई

Fri, 23 Aug 2024 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

भाजपा के दो जिला उपाध्यक्ष और उनके परिवार के लोगों के बीच लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष की पत्नी कृष्णा और बेटा विशाल थाने में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में यमुना रोड पर हनुमान मंदिर के समीप भाजपा के दो जिला उपाध्यक्षों के परिजन लेनदेन के विवाद में आपस में भिड़ गए। उनके बीच लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। महिला समेत दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

पथराव के बाद मौके पर पड़ी ईंटें। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि उसके छोटे भाई निरंकार उर्फ टीटू के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतपाल उपाध्याय पक्ष पर लाखों रुपये उधार हैं। शुक्रवार शाम वह रुपयों का तकादा करने के लिए गया तो उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसे बचाने आये युवक को भी पीटकर घायल कर दिया और उसकी सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। 
 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी देते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्धाज। - फोटो : अमर उजाला
उधर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल उपाध्याय की पत्नी कृष्णा ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर के बाहर आकर गाली गलौज कर दी। गालियां देने से रोका तो उसके बेटे विशाल को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर नहीं माने। पुलिस ने आकर उन्हें बचाया। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें