आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने पर शुक्रवार की सुबह ईश्वर पक्ष के लोगो ने घर में बैठे अनिल पक्ष के लोगो पर लाठी-डंडो और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वहां दोनों पक्षो के लोगो मे काफी देर तक मारपीट हुई।
झगड़े में एक पक्ष से अनिल, शुभम, नीटू, भूरी, हिमांशी, संजना, सुशांत और ईश्वर पक्ष से शौकीन, आरती, राजपाल घायल हो गए। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया। जहां ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
पुलिस ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।