फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बागपत में सफाईकर्मियों ने दी सामूहिक धर्म परिवर्तन और आत्मदाह की चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 17 Nov 2024 11:31 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

सफाई कर्मियों ने नए ठेकेदार पर काम से हटाने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
हंगामा करते सफाई कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने रविवार सुबह ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और हवेली तिराहे पर कूड़ा डाल दिया। उन्होंने अफसरों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी और इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाए। वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह सफाई कर्मियों को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन

 

सफाई कर्मी अजय, राकेश, धर्मेंद्र, विमलेश आदि ने बताया कि वह नगर पालिका में पिछले 20-25 साल से सफाई कर्मी के रूप में काम कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले नगर पालिका ने सफाई का ठेका लोनी के एक ठेकेदार को दे दिया। आरोप लगाया कि ठेकेदार उन्हें नोटिस दिए बिना ही काम से हटाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने महिला सफाई कर्मियों के साथ अभद्रता भी की। इसके विरोध में उन्होंने प्रदर्शन कर शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वाल्मीकि समाज के लोग सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म कबूल कर लेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें