दिल्ली में प्रधानमंत्री सिक्योरिटी यूनिट में तैनात नौरोजपुर गुर्जर गांव के हेड कांस्टेबल अंकुर शर्मा की मौत हो गई। उनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था।
बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले राणा बाबू शर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई अंकुर शर्मा (37) दिल्ली पुलिस में हेडकांस्टेबल था, जो वर्तमान में दिल्ली में प्रधानमंत्री सेल सिक्योरिटी यूनिट में तैनात था। एक सितंबर की रात में उसका भाई ड्यूटी कर घर लौट रहा था, तभी सिसाना गांव में पैदल हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अंकुर शर्मा घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अंकुर को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। बुधवार को मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान अंकुर की मौत हो गई। अंकुर के परिवार में दो बेटे रह गए हैं। उधर पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।