अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति।
- फोटो : amar ujala
बागपत के ललियाना गांव में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे और धारधार हथियार चले, जिसमें महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें बागपत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
ललियाना निवासी इस्लामु पुत्र जहीर शादियों में तंदूर लगाने का काम करता है। तीन दिन पहले किसी बात को लेकर इस्लामु और शहजाद पुत्र कमीशन की बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों वापस घर चले गए। वहीं सोमवार शाम को इस्लामु ललियाना में ही होटल से रोटी लेकर घर आ रहा था तभी रास्ते में उसे शहजाद, सलमान और फुरकान मिले। इस दौरान तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे तो वह भागकर घर आ गया।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
इसके बाद शहजाद आधा दर्जन लोगों के साथ इस्लामु के घर ही पहुंच गया। फिर दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ और ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे व धारधार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष से इस्लामु पुत्र जहीर, जमीला पत्नी शकील, शबाना पत्नी यासीन व आमिर, वरीश और शकील घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और पुलिस ने सभी घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस्लामु पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।