फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बागपत में घमासान... पुलिस रोकती रही और लाठी-डंडे चलते रहे, चार घायल, 13 पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार

Sun, 29 Sep 2024 05:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

टांडा गांव में बुलेट बाइक से पटाखों की आवाज निकालने पर विवाद हो गया। दो पक्षों में खूब मारपीट हुई। पुलिस के सामने भी हथियार चलते रहे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरौली के टांडा गांव में बुलेट बाइक से पटाखों की आवाज निकालने पर विवाद हो गया। दो पक्षों में संघर्ष हुआ और पुलिस के सामने भी हथियार चलते रहे। दोनों पक्षों के चार घायल हो गए। पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

थाने में दी तहरीर में एसआई उदयवीर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम टांडा गांव में अकरम, जीशान, सलीम समेत अन्य लोग गाड़ी से भैंस नीचे उतार रहे थे। तभी गांव का ही रिहान बुलेट बाइक लेकर वहां आया और पटाखे की आवाज निकालने लगा। इससे भैंस बिदक गई और भागने लगी। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। भैंस उतारने वाले अकरम और सलीम ने रिहान को पटाखे फोड़ने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पटाखे फोड़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आपस में मारपीट करने लगे। 

तभी वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष लड़ते रहे। आसपास खड़े लोग भी झगड़ा करने वालों को उकसा रहे थे। सड़क पर झगड़ा होने से कुछ लोग जान बचाने के लिए अपने घरों में जाकर छिप गए और आवागमन भी बंद हो गया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि एक पक्ष के अकरम, जीशान, सलीम, असलम, शमीम, यामीन, नदीम और दूसरे पक्ष के साहिर, सुऐब, रिहान, फिरोज, तालिब, सारव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी सुहेब, साहिर, अकरम, सलीम और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
विज्ञापन

एक बाइक भी तोड़ी
एसआई उदयवीर ने बताया कि झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को जान से मारने और भुगत लेने की धमकी देते रहे। तभी लाठी डंडों से हमला कर एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें