फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बागपत में बर्ड फ्लू पर अलर्ट, पांच टीमों का गठन, जानें क्यों लिए जाएंगे पक्षियों के सीरम के सैंपल

Tue, 13 May 2025 07:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत में अभी बर्ड फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है। मगर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश टीमों को दिए हैं। 
विज्ञापन
बर्ड फ्लू के मामलों को लेकर अलर्ट। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में बाघिन की मौत के बाद बागपत में अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया। सीवीओ डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बर्ड फ्लू को लेकर विदेशी पक्षियों और पोल्ट्री फार्मों की सर्विलांस के लिए पांच टीम गठित कर सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों को बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी। हालांकि बागपत में बर्ड फ्लू के अभी कहीं भी लक्षण नहीं दिखाए दिए, मगर सावधानी जरूरी है। सीवीओ ने यमुना, हिंडन तथा झीलों, अन्य जल स्रोत्रों पर आने वाले विदेशी पक्षियों तथा बागपत में पोल्ट्री फार्मों पर पांच लाख पक्षियों व अन्य पक्षियों पर पैनी निगाह रखने के लिए पशु चिकित्सकों की पांच टीम गठित की। टीमों में शामिल चिकित्सकों एवं कर्मियों को नजर रखनी होगी। दो-चार पक्षियों की मौत एकसाथ होने पर सीवीओ को सूचना देनी होगी।
 

पोल्ट्री फार्मों से पक्षियों के सीरम, बीट आदि नमूने लेकर जांच के लिए बरेली भेजेंगे। पक्षी की मौत होने पर उसका शव सील कर जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजा जाएगा। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सीवीओ डा. अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि बागपत में बर्ड फ्लू का वायरस सक्रिय नहीं है। चिंता करने की जरूरत नहीं, लेकिन सावधान रहना जरूरी है।
 
विज्ञापन

लक्षण और बचाव
सीवीओ ने बताया कि बर्ड फ्लू संक्रामक रोग है जो पक्षियों को प्रभावित करता है। बर्ड फ्लू के लक्षण संक्रमित पक्षियों में अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन इसमें बुखार, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, और उल्टी जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। संक्रमित पक्षियों से दूर रहना चाहिए और हाथ धोने जैसे स्वच्छता उपायों को अपनाना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें