फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: एसबीआई की शाखा में लूट की कोशिश, स्ट्रांग रूम तक पहुंचा बदमाश और फिर...

Thu, 13 Jan 2022 04:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में एक बैंक की शाखा में लूट की कोशिश की गई। बदमाश कुम्बल कर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया और रुपये उड़ाने का पूरा प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसबीआई की शाखा में लूट की कोशिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बिनौली में बरनावा पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर दाहा मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लूट की कोशिश की गई। बुधवार की रात कुम्बल कर एक अज्ञात नकाबपोश बदमाश बैंक में घुस गया। बदमाश ने स्ट्रांग रूम के ताले तोड़कर रुपये उड़ाने की पूरी कोशिश की लेकिन, वह कामयाब नहीं हो सका। उधर, सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना को दबाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


बैंक के अधिकारियों व पुलिस ने शाखा प्रबंधक के कार्यालय में सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक अकेला नकाबपोश बदमाश सरिया हाथ में लिए शाखा के पीछे से कुम्बल कर बैंक में घुसता दिखाई दे रहा है। वह सीसीटीवी कैमरे तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचा, जहां पर उसने रुपये उड़ाने की पूरी कौशिक की लेकिन, वह सफल नहीं हो पाया। 

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि बदमाश बैंक से एक सीपीयू, प्रिंटर चोरी कर ले गया है। शाखा प्रबंधक धुरेंद्र सिंह ने बताया कि वोल्ट में रखा केश सुरक्षित है। सूचना मिलने के बाद बैंक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। वहीं डॉग स्क्वॉड टीम ने भी बैंक में पहुंच कर घटना की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें