उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय गांव में पहुंचे। घायल के परिवार वालों ने गांव के ही दूसरे पक्ष के अपराधी और उसके परिजनों पर कुछ दिन से धमकी देकर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया कि घायल राजू उर्फ राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
कई बार धमकी दी, पुलिस बैठी देखती रही
घायल किसान राजू उर्फ राजकुमार के परिवार वालों ने बताया कि गांव में अप्रैल में आरोपी रोहित उर्फ खली ने अपने जीजा फाइनेंसर अंकित समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार पर हमला कर दिया था। जिसमें फायरिंग भी की गई थी। जहां ग्रामीणों की पिटाई से फाइनेंसर अंकित की मौत हो गई थी। घायल किसान राजू उर्फ राजकुमार के भाई बबलू, महेश समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ, जबकि आरोपी रोहित उर्फ खली समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि रोहित उर्फ खली फरार चल रहा था। आरोप लगाया कि बार बार धमकी मिलने के बाद भी पुलिस ने रोहित उर्फ खली को गिरफ्तार नहीं किया और बृ़हस्पतिवार को उसने घटना को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
पाबला गांव में पुरानी रंजिश में दुकान पर सामान लेने गए किसान को गोली मारी गई है। जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी।