फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ के युवक ने दहेज में मांगी कार, बागपत की डाॅक्टर बिटिया ने रिश्ता तोड़ा, अगले माह होनी थी शादी

Tue, 15 Oct 2024 02:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत

सार

मेरठ के दहेज लोभी युवक ने शादी में कार की मांग की तो बागपत की डाॅक्टर बिटिया ने रिश्ता तोड़ दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि वे अपनी बेटी को खुद ही कार देने की योजना बना रहे थे लेकिन इस तरह दहेज की मांग करना गलत है।
विज्ञापन
शादी जोड़ा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रटाैल निवासी डॉक्टर बेटी की शादी में पिता खुद ही कार देना चाहता था, मगर चिट्ठी लेने आये युवक पक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग कर दी। इससे पूरा मामला बिगड़ गया। हंगामा होने के बाद युवती व उसके पिता ने दहेज लोभियों से रिश्ता तोड़ दिया।

विज्ञापन


कस्बे के रहने वाले डॉक्टर शकील अहमद ने बताया कि बेटी को पढ़ाकर डॉक्टर बनाया, जिसका छह अक्तूबर को मेरठ जिले के युवक से रिश्ता तय कर दिया था। दोनों पक्षों ने बैठकर पांच नवंबर की शादी भी तय कर दी।

यह भी पढ़ें: UP: बिलखती रही दीपक की प्रेमिका, जमकर किया हंगामा, दरोगा ने बताई सच्चाई, आखिर क्यों देर तक दबाया मामला
विज्ञापन


बताया कि युवक पक्ष के 21 मेहमान शादी की चिट्ठी लेने उनके यहां आये। उन्होंने चिट्ठी लेने के बाद शादी में बीस लाख की कार देने की मांग कर दी, जबकि रिश्ता होते समय दहेज के लिए मना कर रहे थे। दहेज में कार की मांग होते ही पूरा परिवार भड़क गया और दहेज लोभियों से रिश्ता रखने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


डाॅ. शकील ने बताया कि वह खुद अपनी बेटी को कार देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन दहेज मांगना गलत है। उधर, खेकड़ा पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें