फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले के मार्गों और परियोजनाओं के लिए 326 करोड़ की कार्य योजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में मार्गों और परियोजना को लेकर प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने बैठक ली। उन्होंने 326 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर अंतिम रूप दिया। अब जल्द ही शासन से मंजूरी मिलने पर मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी सरकारी योजनाओं पर ध्यान देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि जिले के विकास के लिए यह कार्ययोजना महत्वपूर्ण है और सरकार भी जिले के विकास पर ध्यान दे रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। जिले के विकास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कार्ययोजना को सही तरीके से लागू करें और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान ने कहा कि परियोजनाएं क्षेत्र में रोजगार सृजन और आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देंगी। इससे जनपद की यातायात सुविधा में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन कार्यों पर खर्च होगा बजट
जिले के प्रमुख समेत अन्य मार्गों के चौड़ीकरण व मरम्मत कार्यों पर 98.61 करोड़, अंतरराज्यीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गों का निर्माण व चौड़ीकरण में 26 करोड़, धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण व निर्माण में 21.55 करोड़, ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों का निर्माण में 48.43 करोड़, दीर्घ सेतु के लिए 16.84 करोड़, आश्वासन समिति की स्वीकृति से मार्गों का निर्माण पर 15.74 करोड़, नाबार्ड योजना के तहत 14.88 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें