फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीटकर हत्या: बागपत में अधेड़ को दी खाैफनाक माैत, बुरी तरह कुचला चेहरा, मकान में शव मिला

Tue, 03 Sep 2024 10:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के दोघट कस्बे में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के दोघट कस्बे में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव लहूलुहान अवस्था में मकान में पड़ा मिला। सूचना पर दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


दोघट निवासी रविंद्र उर्फ बिंदर(51) पुत्र महिपाल अविवाहित था। वह सोमवार की रात घर से खाना खाकर घेर (पशुओं का अहाता) में सोने गया हुआ था। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग घर में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन


बताया गया कि रविंद्र का चेहरा बुरी तरह से कुचल रखा था। सूचना पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौका पहुंच गई। 

उधर घटना की सूचना पर सीओ विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या हुई है। फिलहाल शव को मौके पर भेजा गया है। जल्दी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा- विजय चौधरी सीओ बड़ौत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें