बड़ौत। ऑल टीचर एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर यूपीएस का विरोध प्रकट किया।
अटेवा पेंशन मंच बागपत के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि प्रांतीय निर्देश के अनुसार दो सितंबर से 6 सितंबर तक हाथ में काली पट्टी बांधकर सभी शिक्षक व कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। प्रांतीय संगठन द्वारा यूपीएस के विरोध के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। 26 सितंबर को सभी जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि यूपीएस पेंशन स्कीम एनपीएस से भी खराब है। यूपीएस में कर्मचारी का काटा गया 10 प्रतिशत का अंशदान भी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। कर्मचारियों की हमेशा से ही ओपीएस की ही मांग रही है। पुरानी पेंशन के लिए ही धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।