फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ग विशेष से बना रहे दूरी: दूध वाला बदला, बदलने लगे खान-पान के अड्डे, फल-सब्जी लेने से पहले पूछ रहे धर्म

Fri, 27 Sep 2024 12:06 PM IST
डिंपल सिरोही अंकित चाैहान, अमर उजाला, बागपत

सार

रोटी पर थूकना, जूस में पेशाब मिलाने जैसी हरकतों की वीडियोज आए दिन वायरल होने के बाद से लोग वर्ग विशेष से दूरी बना रहे हैं। पश्चिमी यूपी में लोगाें ने जहां खानपान के अड्डे बदलने शुरू कर दिए हैं, वहीं फल सब्जियां लेने से पहले विक्रेताओं का धर्म पूछा जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
फल विक्रेता - फोटो : अमर उजाला
थूक की रोटी और जूस में पेशाब मिलाने जैसी हरकतों ने लोगों के बीच फिर से खाई खोदनी शुरू दी। इस तरह के मामलों को देखकर लोगों ने अपने खानपान के ठिकाने बदल दिए। वर्ग विशेष के लोगों से दूध लेने, जूस पीने, होटल पर खाना खाने में भी दूरी बनाने के मामले सामने आ रहे हैं।

बागपत शहर के दिल्ली रोड पर स्थित गुलजार होटल, उसके बाद नरेश चिकन कॉर्नर पर काम करने वाले कारीगरों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें कारीगर थूककर रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले रटौल में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन

2 of 8
बाजार में मिठाई विक्रेता - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गाजियाबाद जिले के लोनी में जूस कॉर्नर पर जूस में पेशाब मिलाने, शामली में जूस में थूककर ग्राहकों को पिलाने का मामला भी सामने आया। जिसको लेकर प्रदेश सरकार भी सख्त है तो इसका असर जिले में स्थानीय स्तर पर बाजारों और वर्ग विशेष के लोगों के कारोबार पर भी साफ नजर आ रहा है।

धारा 271, 272 और 274 में हुआ मुकदमा, आजीवन कारावास तक सजा
जिले में थूक कर रोटी बनाने के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसमें बीएनएस की धारा 271, 272 और 274 में मुकदमा दर्ज किया गया। इन धाराओं में छह माह से लेकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 8
पूजा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
लोनी का वीडियो देखते ही दूध वाला बदला
उनके घर में कई साल से वर्ग विशेष के पशुपालक के यहां से दूध जाता था। कुछ दिन पहले लोनी में जूस कॉर्नर पर जूस में पेशाब मिलाकर देने की वीडियो देखी। इसके बाद दूध की शुद्धता पर सवाल खड़ा हो गया तो उन्होंने दूधिया बदल दिया। - पूजा शर्मा, एनबीसीसी कालोनी खेकड़ा

4 of 8
सुनील - फोटो : अमर उजाला
वर्ग विशेष के दुकानदार के यहां से राशन लेना बंद किया
पिछले कई माह में अलग-अलग जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं जिससे वर्ग विशेष के लोगों की दुकानों से आने वाले खुले सामानों के छेड़छाड़ होने का डर सताने लगा है। अब वर्ग विशेष के दुकानदार की जगह दूसरी सामान से खरीदना शुरू कर दिया है। - सुनील चौहान, पुराना कस्बा
विज्ञापन

5 of 8
गाैरव - फोटो : अमर उजाला
फल खरीदने में भी बरत रहे सावधानी
मेरे घर में पहले जब भी बाजार से फल खरीदे गए, तो दुकानदार कौन है, इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। लेकिन कुछ दिनों में हुईं घटनाओं ने सोचने पर मजबूर कर दिया। अब वर्ग विशेष के दुकानदारों को छोड़कर दूसरी दुकान से फल खरीदकर लाया हूं। - गौरव, सिसाना रोड
विज्ञापन

6 of 8
युवक - फोटो : अमर उजाला
उठ गया भरोसा, रहें सावधान
खानपान के सामानों में थूकने, पेशाब करने जैसी घटनाएं काफी घिनौनी हैं। ऐसी घटनाएं देखने के बाद अब भरोसा भी उठ गया है। इसके लिए सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। अब गांव में आने वाले वर्ग विशेष के फेरी वालों से सब्जी खरीदनी बंद कर दी। - शेखर चौहान, सिसाना
विज्ञापन

7 of 8
शहरकाजी बाएं व सचिव कासिम - फोटो : अमर उजाला
गलत रास्ता अपनाने से बचे लोग
जो लोग ऐसे काम कर रहे हैं, वो ही इसके बारे में बता सकते हैं। किसी को ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे समाज में तनाव फैले। अगर ऐसा नहीं है तो किसी पर झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए। अगर वे गुनाहगार हैं तो उसे सजा दी जाए। इस तरह के मामले होने से तनाव फैलता है और मोहब्बत कम हो जाती है। - हबीबुर्रहमान, शहरकाजी

कोई अपना कारोबार नहीं बिगाड़ता
मेरा मानना है कि कोई भी व्यक्ति अपना कारोबार कभी नहीं बिगाड़ता, चाहे वह रोटी बनाने, जूस विक्रेता या फिर फल विक्रेता हो। दुकानों पर सभी मजहबों के लोगों के लोग आते हैं, इसलिए दुकानदार ऐसी हरकतें नहीं करते। जो वीडियो आ रही है, उनकी गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए। - कासिम, सचिव, जमीयल उलमा
विज्ञापन

8 of 8
रोटी पर थूकने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
थूककर रोटी बनाने वाले पर कार्रवाई कर दी गई है। ऐसी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जहां तक खानपान के सामान खरीदने की बात है तो लोग स्वतंत्र हैं। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें