उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक शादी समारोह में पहुंचे साक्षी महाराज ने जयंत चौधरी के भाजपा में जाने को लेकर कहा कि गठबंधन से जयंत चौधरी को अमृत मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता राष्ट्रवाद के रास्ते पर चल पड़ी है।
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से जाटों को हीं नहीं, बल्कि सम्पूर्ण किसानों पर प्रभाव होगा। इसका परिणाम ये होगा कि पश्चिम की सभी सीट दोनों गठबंधन जीतेंगे।
हल्द्वानी की घटना पर साक्षी महाराज बोले कि जिस तरह पहले लव जेहाद चलता था। उसी तरह अब लैंड जेहाद चल रहा है। कहा कि यह बीमारी बहुत पुरानी है। लैंड जेहाद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो दर्द तो होगा ही लेकिन ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए। इसे नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: वेस्ट UP में हुए सियासी नुकसान की भरपाई पर BJP की नजर, RLD कोटे से मुस्लिम की लग सकती है लॉटरी