जयंत चौधरी ने एक्स पर ली चुटकी, बोले-विपक्ष में कुछ घंटों के लिए ही मिलता है टिकट
वहीं बार बार प्रत्याशियों के बदले जाने और उनका टिकट काटे जाने को लेकर जयंत चौधरी ने एक्स पर चुटकी ली है। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है! और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब…
गौरतलब है कि अतुल प्रधान ने पर्चा दाखिल कर दिया था लेकिन सपा में घमासान नहीं थमा। वहीं दावेदार लखनऊ में डटे हुए थे। बुधवार रात से ही यह चर्चा थी कि नया एलान हो सकता है। भानु प्रताप सिंह, रफीक अंसारी में डटे हुए थे। सपा में टिकट को लेकर खींचतान जारी रही और फिर गुरुवार को सुनीता वर्मा के नाम का एलान कर दिया गया। भानु प्रताप का टिकट काटकर अतुल प्रधान को सोमवार रात टिकट हुआ था।