फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोहन भागवत पर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा हमला, संभल हिंसा पर बोले- सरकार तो मस्जिद-मंदिर तलाश रही है

Sat, 07 Dec 2024 05:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के राष्ट्र वंदना चाैक पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने देश के माैजूदा हालात को लेकर बात की। इस दाैरान उन्होंने संभल हिंसा, किसान आंदोलन व मोहन भागवत को लेकर बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
बागपत में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में राष्ट्र वंदना चाैक पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने संभल हिसा और किसानों के आंदोलन को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसानों को बॉर्डर पर रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


संभल हिंसा को लेकर टिकैत बोले कि सरकार मंदिर-मस्ज़िद तलाशने का काम कर रही है। सरकार अपना एजेंडा सेट कर चुकी है। 

राहुल गांधी के संभल दाैरे पर राकेश टिकैत चुप्पी साध गए और बोले कि वह उनका काम होगा। कहा कि शिक्षकों की मांगों के लिए उन्हें भाकियू से जोड़ा जाएगा। उनकी आवाज को संगठन के जरिए बुलंद किया जाएगा। 

मोहन भागवत को नहीं देश से लगाव: टिकैत
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मोहन भागवत पर बड़ा हमला बोला, उन्होंने कहा कि भागवत को देश से लगाव नहीं है। सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि यह नहीं हुआ तो जनसंख्या विस्फोट होगा। इस दाैरान उन्होंने मोहन भागवत से मिलने की  इच्छा भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें