फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  'चाहे गोली चलवा दे प्रशासन, दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर कट बनवाकर रहेंगे', बागपत में भाकियू की चेतावनी

Fri, 19 Jun 2026 09:00 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट बनाने की मांग भाकियू के साथ करीब 30 गांवों के लोग कर रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को पंचायत का आयोजन किया गया। वहीं किसान खुद ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर कट बनाने पहुंच गए।
विज्ञापन
पंचायत करते भाकियू नेता एवं किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bharatiya Kisan Union Panchayat: दोघट के गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर शुक्रवार को पंचायत की गई। भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रशासन चाहे लोगों पर गोली क्यों न चला दे, लेकिन वह कट लेने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लेकर कट बनाने के लिए पहुंच गए, लेकिन बाद में समझाकर शांत किया। वहीं पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
विज्ञापन

 

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि 14 जून की पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने 18 जून तक का समय दिया था, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कट बनवाने की प्रक्रिया शुरू तक नहीं की है। यहां के लोग बिना कट के उठने वाले नहीं हैं और वह गोली खाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। यह कट क्षेत्र के लोगों की समस्या का निस्तारण करेगा। 
 

कहा कि प्रशासन उनकी परीक्षा ले रहा है और वह हर परीक्षा से गुजरने के लिए तैयार बैठे हैं। मिट्टी हमारी, ट्रैक्टर ट्रॉली हमारी और मिट्टी भरने वाले भी हम ही हैं। हम मिट्टी भरते हैं तो उसे खनन बताया जाता है। हम मिट्टी भरकर खुद कट बना लेंगे। हमने जो निर्णय लिया है, उसे पूरा अवश्य किया जाएगा। धरना स्थल पर जो फैसला पंच, पंचायत या खाप चौधरियों द्वारा लिया जाएगा, उसका सम्मान किया जाएगा। 
 

पंचायत की अध्यक्षता राजेंद्र बरवाला ने की व संचालन आजाद राठी व धर्मेंद्र राठी ने किया। इस दौरान कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर, विनोद खेड़ा, प्रभात मलिक, प्रदीप धामा, हिम्मत सिंह, राजेंद्र सिंह, धीरज राठी, रेनू तोमर, विदेश मलिक, नरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
 

ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लेकर पहुंचे किसान
गांगनौली में कट बनाने के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लेकर पहुंच गए और कट बनाने के लिए मिट्टी डालनी शुरू कर दी थी, लेकिन कुछ लोगों के कहने पर कार्य को रोका गया। कहा कि अब वह शनिवार को कट बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। वहीं पुलिस भी सूचना मिलने के बाद धरना स्थल पर पहुंच गई थी और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने दोघट-बराल मार्ग को कई घंटे तक बंद रखा और वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला गया।

गांगनौली में कट को लेकर लोक अफसरों से रिपोर्ट तलब की
गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट बनवाने की मांग को लेकर शासन ने अब विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। विशेष सचिव शेषनाथ ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता व एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी को तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन

छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने 25 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट बनवाने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि कट बनने से 30 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने विशेष सचिव शेषनाथ को रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद अब विशेष सचिव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता व एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र लिखा है। कहा कि कट निर्माण के लिए अपनी रिपोर्ट दें और इसमें लापरवाही न बरती जाए।

ये भी देखें...
सचिन हत्याकांड: सो रहा था पति, संबंध बना रही थी पत्नी व उसका प्रेमी; नींद से जागते ही कहा धोखेबाज तो मार डाला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें