फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में लाठी और ईंटों से पीटकर दिव्यांग की हत्या, मार्केट से उठाकर ले गए, जंगल में नलकूप पर फेंका

Fri, 24 Oct 2025 01:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: प्रमोद भाटी लहचौड़ा मोड़ पर अपनी मार्केट में सोया हुआ था। वहीं से उठाकर उसकी हत्या कर दी गई। पास ही जंगल वह बुरी तरह घायल अवस्था में पड़ा मिला। अस्पता में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
प्रमोद की हत्या की सूचना पर एकत्र हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढिकौली-रटौल मार्ग पर लहचौड़ा मोड़ के समीप मार्केट में सो रहे खैला निवासी दिव्यांग प्रमोद भाटी की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। 
विज्ञापन

 

घर में विलाप करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
खैला गांव निवासी रामपाल भाटी की रटौल-ढिकौली मार्ग पर खैला मोड़ के समीप मार्केट है। वहां बृहस्पतिवार रात उनका बेटा प्रमोद उर्फ फिरोज सोया हुआ था। प्रमोद के चचेरे भाई अखिलेश भाटी ने बताया कि सुबह चार बजे गांव के ही दीपक और अमित उनके पास पहुंचे। 
 

उन्होंने बताया कि प्रमोद मार्केट पर नहीं है। परिवार वालों को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिवार वालों ने प्रमोद की तलाश शुरू कर दी। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के समीप लहचौड़ा के जंगल में राज गोस्वामी के नलकूप पर प्रमोद घायल अवस्था में अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ मिला। 
 
विज्ञापन

उसके चेहरे पर ईंटों और लाठी-डंडों से वार के निशान थे। परिवार वाले घायल प्रमोद को लेकर गाजियाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां उपचार के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। उधर, घटना का पता चलने पर सीओ खेकड़ा ने वहां पहुंचकर जानकारी ली और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर में पिता ने बेटे और बहू को मारी गोली, बेटे की मौत, बहू की हालत गंभीर, जानें क्यों की वारदात    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें