फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंदरों के साथ सेल्फी लेते दिल्ली के इंजीनियर को वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

Sun, 14 Jun 2026 05:07 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: दिल्ली निवासी हार्डवेयर इंजीनियर राजेश दोस्तों के साथ कार से देहरादून घूमने जा रहे थे। सहारनपुर में कार रुकी तो वे वहां मौजूद बंदरों के साथ सेल्फी ले रहे थे, तभी हादसा हो गया। अस्पताल ले जाते बागपत जिले में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहारादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर के समीप दिल्ली के शास्त्रीनगर निवासी हार्डवेयर इंजीनियर राजेश (53) को बंदरों के साथ सेल्फी लेते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को दोस्त दिल्ली लेकर जाने लगे, लेकिन बड़ौत के पास उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

दिनेश ने बताया कि उनके बड़े भाई राजेश साथी योगेंद्र, देवेंद्र और कमल के साथ शुक्रवार को कार से देहरादून घूमने गए थे। शनिवार को लौटते समय सहारनपुर के पास राजेश लघुशंका करने के लिए कार से नीचे उतरे। वह एक्सप्रेसवे पर बंदरों के साथ सेल्फी लेने लगे। इस बीच देहरादून की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे राजेश घायल हो गए। दोस्त उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाने लगे लेकिन बड़ौत के पास उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। 
 
विज्ञापन

इसके बाद बड़ौत के सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटना सहारनपुर क्षेत्र में हुई है। इसलिए सहारनपुर की पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

ये भी देखें...
Meerut: मोबाइल से नकल कराते धरे कक्ष निरीक्षक, दो छात्राओं के पास मिला फोन; सीसीटीवी से पकड़ा गया खेल


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें