फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत के गांव में बरात में अर्द्धनग्न होकर किया डांस, महिलाओं को अश्लील इशारे करने पर सिर फूटे, पांच घायल

Fri, 29 Nov 2024 04:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

लाठी डंडों और रॉड से हमला कर दूल्हे के चाचा जोगेंद्र, चचेरे भाई विपिन, अंकित, आदित्य, अश्वनी को घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। 
विज्ञापन
बरात में अश्लील डांस करते युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाधी गांव में चढ़त के दौरान अर्द्धनग्न होकर डांस करने और महिलाओं को अश्लील इशारे करने पर मारपीट हो गई। दूल्हे के चाचा, चचेरे भाइयों समेत पांच बराती घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मीतली गांव निवासी जोगेंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भतीजे विशाल की बरात बृहस्पतिवार को गाधी गांव गई थी। वहां चढ़त शुरू होने पर बराती डांस करने लगे। तभी बरात में गए गांव के ही कुछ युवकों ने गांव की युवतियों और महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। इसका बरात में गए कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पर अभद्रता, गालीगलौज की गई। हंगामा बढ़ने पर भीड़ इकट्ठा हो गई और अश्लील इशारे करने वाले युवकों को बरात से वापस भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि युवकों ने गांव में फोन कर 10-15 युवकों को बुला लिया, जिन्होंने बरात में आकर लाठी डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दूल्हे के चाचा जोगेंद्र, चचेरे भाई विपिन, अंकित, आदित्य, अश्वनी को घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें