फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में दिनदहाड़े वारदात, बेखौफ बदमाशों ने ईंट भट्ठा मालिक से लूटे तीन लाख रुपये, एक आरोपी दबोचा

Fri, 26 Feb 2021 01:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की एक वारदात हो गई। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ढिकाना-ट्योढ़ी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने ईंट भट्ठा मालिक से तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद भट्ठा मालिक ने अपनी कार से बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे कार एक खाई में पलट गई और बाइक सवार आरोपी भी गिर गए। 

विज्ञापन


हादसे में एक बदमाश घायल हुआ है। वहीं मदद के लिए पहुंचे किसानों ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी लगने पर एसपी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के निर्देश दिए।

बड़ौत की पट्टी मेहर निवासी महेश गोयल का ढिकाना के पास ईंट भट्ठा है। वह शुक्रवार सुबह नौ बजे कार में सवार होकर बड़ौत से ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। इसी दौरान ढिकाना-ट्योढ़ी मार्ग के टी-प्वाइंट पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार को रोककर तीन लाख रुपये लूट लिए और फरार होने लगे। व्यापारी ने हिम्मत कर अपनी कार से बदमाशों का पीछा किया और कुछ ही आगे जाकर उनकी बाइक में कार से टक्कर मार दी। हादसे में कार एक खाई में पलट गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो पैदल ही फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: आखिर क्यों छिपाया ये बड़ा राज, अफसरों पर उठे सवाल, तस्वीरों से होगा खुलासा
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में ले लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें