फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में वारदात: किसान की नुकीले हथियार से वार कर हत्या, बरामदे में पड़ी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी

Fri, 07 Jul 2023 11:05 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Murder in Baghpat : बागपत के संतोषपुर गांव में सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां एक किसान की नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। किसान की लाश बरामदे में पड़ी मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के संतोषपुर गांव में किसान की घर के आंगन में नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


संतोषपुर गांव का रहने वाला किसान रतन सिंह (50) मलखान सिंह बृहस्पतिवार रात गांव के ही संतोषी माता मंदिर में कीर्तन से देर रात घर वापस आया था। जिसका शव शुक्रवार की सुबह बरामदे में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि उसके शरीर पर नुकीले हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। उधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि मृतक रतन सिंह अपने बेटे रमन और पुत्रवधू के साथ गांव में रहता था। कुछ दिन से मंदिर में जागरण और भंडारे की तैयारी में जुटा हुआ था। उसके दो भाई नोएडा और गाजियाबाद में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें