फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder in Baghpat: टेंट व्यापारी व उनके बेटे की गोलियां मारकर हत्या, भीड़ की पिटाई से बदमाश की भी मौत

Tue, 09 Jun 2026 07:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: बागपत जिले के बड़ौत में पुरानी रंजिश में दुकान पर बैठे व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे की विकास पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दोहरे हत्याकांड से गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा कर दिया और बाजार बंद कर पुलिस को घेर लिया। 
विज्ञापन
बागपत में दोहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में व्यापारी सोहनलाल (60) और उनके इकलौते बेटे विकास (28) की दुकान में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से बाइक सवार राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल है। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने 10 साल पहले हुई अपने भाई कपिल की हत्या की रंजिश में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वरुण लुहारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मेरठ मेडिकल ले जाते हुए वरुण ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

सोहनलाल और उनके बेटे विकास की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत की सबसे व्यस्त जगह दिल्ली बस स्टैंड पर रहने वाले व्यापारी सोहनलाल की घर के बाहर टेंट और कन्फेक्शनरी की दुकान है। मंगलवार की शाम टेंट व्यापारी सोहनलाल अपने बेटे विकास के साथ दुकान में बैठे थे।
 

शाम करीब 5:50 बजे दो बाइकों से पांच-छह बदमाश आए और दुकान में जाकर सोहनलाल को कई गोलियां मार दीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका बेटा विकास बचाव के लिए दुकान से निकला तो उसे भी गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी आए और भागते हुए बदमाशों से हाथापाई की। उनके पिस्टल और तमंचे छीन लिए। इस बीच गोलियां बरसाने वाला वरुण गिर गया और लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिसे पुलिस ने छुड़ाया। घटना के एक वायरल वीडियो में ऐसा भी दिख रहा है कि जैसे कोई उसे भी गोली मार रहा हो। मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

दुकान पर मारपीट से शुरू हुई थी रंजिश
26 जून 2016 में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर सेल्समैन के साथ मारपीट की थी। उस समय वह नमकीन लेने सोहनलाल की कन्फेक्शनरी पर चला गया। नमकीन नहीं देने पर सोहनलाल के बेटे विकास की पिटाई कर दी थी। दोनों मामलों में पुलिस ने वरुण लुहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

इसी मारपीट का बदला लेने के लिए 17 जुलाई, 2016 में वरुण अपने भाई एवं साथियों के साथ व्यापारी की हत्या करने पहुंचा था। इस दौरान दोनों पक्षों की गोलीबारी में कपिल की मौत हो गई थी। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद वरुण अपने गांव लुहारी को छोड़कर हरिद्वार में जाकर रहने लगा। वह मंगलवार को हरिद्वार से कचहरी में तारीख पर आया था और तभी उसने भाई की हत्या का बदला लेने की ठान ली और अपने साथियों को बुलाकर व्यापारी सोहनलाल की दुकान पर पहुंचकर घटना को अंजाम दे दिया।
 
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
व्यापारी सोहनलाल के भाई राजेश ने वरुण लुहारी, उसके भाई तरुण, पिता बाबूराम, साथी मोंटी व गोलू को प्राथमिकी में नामजद करते हुए अन्य बदमाश शामिल होने की बात कही है। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए स्वाट, सर्विलांस के अलावा बड़ौत थाने की तीन, बागपत, बिनौली, रमाला, दोघट, छपरौली थाने की टीमों को लगाया गया है।

ये भी देखें...
UP: मेरठ में होटल संचालक के घर ईडी का छापा, नोएडा में करोड़ों की जमीन का मामला, छह घंटे से चल रही पड़ताल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें