फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत के अग्निवीर लव सांगवान की पहाड़ी से गिरकर मौत, अचानक आ गया तूफान; इकलौते बेटे की मौत पर पसरा मातम

Tue, 13 Oct 2026 09:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: मूल रूप से मेरठ जिले के कलंजरी गांव के रहने वाले परिवार के इकलौते बेटे लव सांगवान बागपत में बुआ के पास रहते थे। अरुणाचल प्रदेश में उनकी मौत हो गई। उनका शव हवाई जहाज से दिल्ली और फिर गांव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
लव सांगवान की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में तूफान आने पर पहाड़ी से गिरकर बागपत स्थित लूंब गांव के अग्निवीर लव सांगवान (25) की मौत हो गई। लव अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। मंगलवार को हवाई जहाज से उनका शव दिल्ली और फिर गांव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अग्निवीर की अंतिम विदाई पर लोगों की आंखें नम हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Trending Videos

लूंब गांव के प्रधान बहादुर सिंह ने बताया कि अग्निवीर लव सांगवान मूल रूप से मेरठ जिले के कलंजरी गांव के रहने वाले थे। चुनावी रंजिश में पिता इंद्रपाल फौजी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद करीब 10 साल पहले लव, उनकी तहेरी बहन दीपा के साथ लूंब गांव में अपनी बुआ पूनम के यहां आकर रहने लगे। यहीं पर रहकर लव सांगवान ने पढ़ाई की और सेना में भर्ती होने की तैयारी की। वर्ष 2022 में अग्निवीर में भर्ती होने के बाद उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में चल रही थी।
 

उन्होंने बताया कि सोमवार को पहाड़ी पर गश्त के दौरान अचानक तूफान आने पर अग्निवीर लव सांगवान वहां फंस गए और पैर फिसलने से पहाड़ी से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर गांव में शोक छा गया। इसके बाद कर्नल निर्दोष कुमार, कर्नल योगेश मिश्रा, मेजर अंकित कुमार और दीपांशु मंगलवार दोपहर अग्निवीर लव सांगवान का शव लेकर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रमाला गेट पर पहुंचे।
 

वहां से सेना के काफिले के साथ लोगों की भीड़ गांव में पहुंची। इस दौरान लव सांगवान अमर रहे के नारे लगाए गए। लोगों ने अग्निवीर की अंतिम यात्रा पर फूल बरसाए। उनके फुफेरे भाई शिवम ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में जयदेव आर्य, प्रधान बहादुर सिंह, मनीष चौहान, कृष्णवीर प्रधान समेत अन्य शामिल हुए।
 
विज्ञापन

इकलौते बेटे थे लव सांगवान, बहन की हालत बिगड़ी
अग्निवीर लव सांगवान परिवार के इकलौते बेटे थे। मंगलवार को उनका शव घर आते ही तहेरी बहन दीपा की हालत बिगड़ गई, वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। दीपा की मध्य प्रदेश के जबलपुर में शादी हुई है।

ये भी देखें...
बागपत: कक्षा आठ के छात्र को कुत्ते ने काटा, पिटाई के डर से घर पर नहीं बताया, रेबीज से तड़पते हुए हो गई मौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें