फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, ग्रामीणों की हालत बिगड़ी, स्कूलों में करनी पड़ी छुट्टी

Tue, 17 Dec 2024 11:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस लाइन में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने का अभ्यास किया। इस दाैरान आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे ग्रामीणों की हालत बिगड़ी और स्कूलों की छुट्टी करनी पड़ी।
विज्ञापन
स्कूल में मुहं ढंके शिक्षक व शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह पुलिस के अभ्यास के दौरान छोड़े गए आंसू गैस के गोलों ने निवाड़ा गांव के लोगों की हालत खराब कर दी। इसमें निवाड़ा गांव में बच्चों समेत 50 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई और स्कूल की छुट्टी कर दी गई। इसको लेकर निवाड़ा गांव के लोगों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


पुलिस के अभ्यास के बाद बिगड़ने लगी लोगों की हालत
निवाड़ा गांव के रहने वाले शब्बीर अली, सलीम, रियाज, फरीद आदि ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन में अभ्यास कराया गया। इसमें आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसके थोड़ी देर बाद ही गांव का वातावरण खराब हो गया और सभी लोगों को खांसी उठने, आंखों में जलन होने की समस्या बन गई।

इसके बाद गांव के सरकारी स्कूल में भी बच्चों की हालत बिगड़ गई और बच्चों की स्कूल से छुट्टी करनी पड़ी। गांव के लोग करीब तीन घण्टे परेशान रहे। कुछ लोगों ने निजी चिकित्सक को घर बुलाकर उपचार भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें