फोटो संख्या 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पंजाब के खनौरी बार्डर पर विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों से मिलने बागपत के किसान भी पहुंचे। वहां से लौटने के बाद किसान नेता विक्रम आर्य ने बताया कि अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का स्वास्थ खराब चल रहा है, उनसे अनशन समाप्त कर संघर्ष करने की अपील की। जगजीत सिंह ने किसानों की मांग पूरी न होने तक अनशन जारी रखने की बात कही है। इस पर बागपत के किसानों ने भी उन्हें समर्थन देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में सतेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह राणा, किरणपाल, कृपाल सिंह आदि शामिल रहे।