फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुलदार के बाद अब खुंखार हुए गीदड़, बागपत में आठ किसानों को काटकर किया घायल, दहशत

Thu, 06 Jul 2023 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान जंगली जानवरों से परेशान हैं। बिजनौर में जहां गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है वहीं बागपत में गीदड़ खुंखार हो चले हैं। अब तक आठ किसानों पर गीदड़ हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
गीदड़ के हमले में घायल किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में देहात क्षेत्र के जंगलों में गीदड खूंखार हो गए है। गीदडों ने बृहस्पतिवार की सुबह असारा गांव में खेतों में काम कर रहे आठ से अधिक किसानों पर हमला कर दिया और उन्हें काटकर घायल कर दिया। घायलों को नगर की सीएचसी पर ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


रोजाना की तरह किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकलकर गीदड़ों के तीन-चार झुंडों ने जावेद, इमरान, शहीद, कल्लू, लुकमान, मोइन खालिदा, शमशाद आदि पर हमला कर दिया और उन्हें काटकर घायल कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान लाठी-डंडे लेकर वहां पर पहुंचे और गीदडो के झुंड को वहां से भगाया, बाद में लोगों ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में खालिद शमशाद कल्लू और शहीद को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधय गीदड़ के हमले से किसानों में दहशत का माहोल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें