फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नाला निर्माण में गड़बड़ी पर निरपुड़ा प्रधान पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निरपुड़ा गांव में 19.49 लाख रुपये की लागत से बने नाले के निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिसकी जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा और अधिकार सीज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में 19 लाख 49 हजार रुपये खर्च कर दो नालों का निर्माण कराया गया था। निर्माण होने के कुछ दिन बाद ही नाले की कई जगह से दीवार गिर गई और पानी की निकासी भी बाधित हो गई। गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। जिस पर डीएम ने उपायुक्त एनआरएलएम से जांच कराई। जिसकी जांच रिपोर्ट में नाला निर्माण में अनियमितता उजागर हुई। इसमें बुधवार को डीएम ने निरपुड़ा गांव के प्रधान प्रताप सिंह राणा को नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर प्रधान के अधिकार सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें