फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: डीजे पर नाचते हुए लगा करंट, एक युवक की मौत से मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 26 Jun 2023 06:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : डीजे पर नाचते हुए युवकों को करंट लग गया। इसी बीच एक महिला बचाने के लिए पहुंची तो उसे भी करंट लग गया। वहीं, करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जिससे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
डीजे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के शबगा गांव में रविवार की शाम एक व्यक्ति के यहां पर लग्न की रस्म के कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाच रहे युवकों और उन्हें बचाने के लिए पहुंची महिला को अचानक करंट लग गया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और एक अन्य युवक को नगर के एक निजी अस्पताल से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मौत से परिजन गममीन है।

विज्ञापन


दरअसल, शबगा गांव में एक व्यक्ति के यहां पर रविवार की देर शाम लग्न की रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान जनरेटर से चल रहे डीजे पर नाच रहे सौरभ और नरेंद्र को अचानक करंट लग गया। शोर सुनकर जब परिवार की एक महिला राजकली उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। किसी तरह जनरेटर और डीजे को बंद कर परिजनों ने तीनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी के इन मंदिरों में जाना है तो ध्यान रखें ड्रेस कोड, अमार्यादित वस्त्रों में नहीं मिलेगी एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गंभीर हालत में राजकली और नरेंद्र को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मौत से परिवार गमगीन है। सोमवार को युवक का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें