शामली से बुलाए गए मैकेनिक, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
ट्रेन में तकनीकी खराबी हो जाने की सूचना पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ओमवीर, स्टेशन मास्टर अनुज राठी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शामली से मैकेनिक बुलाए गए। जिसके बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया गया। इस दौरान तकरीबन डेढ़ घंटा ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
रेलवे ट्रैक की कराई जा रही जांच
सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित ने बताया कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने से चक्का घूमता रहा और चिंगारी उठने से रेलवे ट्रैक बड़का, बड़ौत के बीच कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी रेलवे कर्मचारियों को लगाकर जांच कराई जा रही है और रेलवे ट्रैक को भी बदलने की प्रक्रिया की जा रही है।