बड़ौत। नगर के डिग्री कॉलेजों में बृहस्पतिवार से चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन केवल दो पालियों में परीक्षा हुई। सोमवार से चार पालियों में परीक्षाएं होंगी।
दिगंबर जैन कॉलेज, जेवी कॉलेज समेत दूसरे कॉलेज विवि परीक्षा के केंद्र बनाए हैं। पहले दिन परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थी काफी उत्सुक दिखाई दिए। डीजे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले परीक्षाएं दो जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन इनमें बदलाव कर आठ जुलाई से शुरू की गईं। साथ ही परीक्षा के पैटर्न में भी इस बार काफी बदलाव किया गया है। इस पैटर्न के हिसाब से परीक्षा का समय और सवालों की संख्या घटाई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले कक्षों को सैनेटाइज कराया गया। छात्रों एवं शिक्षकों का भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सोमवार से चार पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।