दोघट (बागपत)। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर केंद्रीय रक्षा मंत्री की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।मृतक जवान गांगनौली का रहने वाला हैं। वह अपने दोस्त के अंतिम सस्कार में शामिल होने मेरठ से गांव जा रहा था। गांव में जवान की मौत की सूचना मिले ही शौक में डूब गया।
गांगनौली निवासी सुरेंद्र राठी दिल्ली पुलिस में सिपाही था। फिलहाल उसकी ड्यूटी केंद्रीय रक्षा मंत्री की सुरक्षा में लगी थी। सुरेंद्र की मां कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। वह उन्हें भर्ती कराने मेरठ के अस्पताल लेकर गया था। इसके बाद गांव निवासी अपने दोस्त राजस्व निरीक्षक कुलदीप राठी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांगनौली जा रहा था। मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में बड़ौत मार्ग पर कलीना गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी रितु व बच्चे कनिका, कनक, सम्राट, भाई मुनेंद्र सिंह, पिता जयभगवान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।