फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनफिट वाहनों में स्कूल जा रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनफिट वाहनों में स्कूल जा रहे बच्चे
विज्ञापन

बड़ौत। निगरानी और कार्रवाई के दावों के बावजूद नगर में कुछ निजी स्कूलों में बच्चे अनफिट और अमान्य वाहनों में जाने को मजबूर हैं। इस मामले में स्कूल संचालकों की मनमानी जारी है। सड़क सुरक्षा सप्ताह और यातायात माह जैसे अभियानों का भी इस पर असर नहीं पड़ा है।
नगर के कई निजी स्कूल बच्चों के जीवन से जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं। स्कूल में संचालित अनफिट वाहनों से बच्चों को स्कूल लाया व छोड़ा जा रहा है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों द्वारा बार-बार शिकायत बावजूद स्कूल संचालकों की मनमानी बंद नहीं हो रही है। इससे अभिभावकों में आक्रोश पनपता जा रहा है। कुछ अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रबंध समिति के सदस्य हर्षित जैन और इंडिपेंडेट स्कूल एसोसिएशन बागपत के जिला सचिव अनुराग जैन का कहना है कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही अधिकतर ऐसे वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे स्कूलों के चलते अन्य संस्थानों की छवि प्रभावित होती है। इसलिए पूरी जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें