महामंडल विधान किया
बागपत। अतिशय क्षेत्र सरूरपुर कला के दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका रत्न पवित्र मति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में अतिशयकारी नेमिनाथ महामंडल विधान किया गया। श्री जी का अभिषेक व शांति धारा के मंत्रोच्चारण किए गए। आर्यिका पवित्र मति माताजी ने संबोधन देते हुए कहा कि हमें एक दूसरे के प्रति अच्छे भाव रखने चाहिए। नमन, लक्ष्य, वासु, अपूर्व, सचिन, महेश, प्रमोद, सिम्मी, गीता, कमलेश, शालू, आकांक्षा, तृप्ति, वंशिका, वाणी मौजूद रहे।
-------------