फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार, महंगाई को लेकर रालोद का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। प्रदेश में फैली बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई व बकाया गन्ना भुगतान आदि सहित अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र मांग पूरी करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व दिल्ली-सहानपुर हाईवे पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी की अध्यक्षता व युवा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। अपराध लगातार बढ़ रहे है। इससे जहां महिलाएं भी असुरक्षित नहीं है, वहीं शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे है। व्यापार ठप होने से व्यापारी व काम न मिलने पर मजदूर वर्ग परेशान है। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान आत्महत्या कर रहा है, लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को इसकी जरा सी भी चिंता नहीं है। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर ने कहा कि रालोद ही हर वर्ग के हकों के लिए संघर्ष करती रहेगी। एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मोहित मुखिया, सतेन्द्र प्रमुख, आसिफ असारा, शरद तोमर, बसंत तोमर, नीटा पहलवान, यशवंत तोमर, अमित धामा, विकास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें