फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इशारों को समझे, मनचलों का डटकर सामना करें

विज्ञापन
आचार्य जय सागर कन्या इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं व मौ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
गलत इशारों को समझे, मनचलों का डटकर सामना करें
विज्ञापन

अमीनगर सराय। आचार्य जयसागर कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कॅरिअर काउंसिलिंग एवं मिशन शक्ति कार्यशाला में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए। साथ ही छात्राओं को गलत इशारों को बर्दाश्त करने के बजाय जवाब देने और मनचलों का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया गया।
आचार्य जयसागर इंटर कालेज में महिला कांस्टेबल प्रवेश यादव ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के नंबरों की जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर शिकायत करने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य अनीता जैन ने छात्रों को कॅरिअर संबंधी टिप्स दिए और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संजीव यादव, अनीता शर्मा, कृष्णा, कमलेश देवी, निरूपमा त्यागी, अन्नू कौशिक, हेमपुष्पा शर्मा, नूतन जैन, रिशु गुप्ता, राखी शर्मा, दिनेश कुमार जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बच्चों को उपहार बांटे
चांदीनगर। रटौल के सलमा पब्लिक स्कूल में क्लीयर वाटर संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों के बीच पर्यावरण निबंध, आर्ट, ग्रामर प्रतियोगिता आयोजन किया। इसके उपरांत 472 बच्चों को पढ़ाई सामग्री उपहार के रूप में बांटी। जहां मुख्य अतिथि अनुराग सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य शीबा, महबूब अंसारी, इबानी, मोनिका, वंदना, शिवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें