फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई पांच घायल, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। चमरावल मार्ग पर धौली प्याऊ पुलिस चौकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत नाजुक है। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिंगौली तगा गांव निवासी कपिल (28) बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे अपने रिश्तेदार हैप्पी (25) व रवि (26) को उनके घर दादरी छोड़ने कार से जा रहा था। साथ में उसके दोस्त गौरव (30) व ललित (18) निवासी सिंगौली तगा भी थे। धौली प्याऊ चौकी के नजदीक उनकी कार नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना धौली प्याऊ चौकी पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाला व उनके परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया। जहां कपिल, हैप्पी, रवि व गौरव, की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चारों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें