फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी लेखन प्रतियोगिता में नेहा, अंग्रेजी में नीलम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व प्रबंधक विक्रम तोमर ने किया। डायरेक्टर ने कहा कि वैश्विक महामारी में विद्यार्थियों को पढ़ाई में नुकसान न हो इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। इसी कड़ी में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के बीच हिंदी, अंग्रेजी में ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें हिंदी लेखन प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से नेहा ने प्रथम, कक्षा आठवीं से अनुराग व सार्थक ने द्वितीय और राजकुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता में नीलम प्रथम, तनिष्का द्वितीय, अर्जुन, रुपेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में योगेश राणा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई बहुत जरूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें