फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठवीं की छात्रा को दिल्ली ले जाकर मुंह बोले चाचा ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई आठवीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने बरामद किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई आठवीं कक्षा की छात्रा को दिल्ली ले जाकर उसके मुंह बोले चाचा ने दुष्कर्म किया। जिसे पुलिस ने बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र की रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसके परिजनों ने रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन छात्रा नहीं मिली। जिसके बाद पता चला कि क्षेत्र का ही रहने वाला मुंहबोला चाचा छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। छात्रा के पिता ने तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक महीने बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हुई छात्रा के महिला पुलिसकर्मी ने बयान दर्ज किए। छात्रा ने मुंहबोले चाचा पर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि छात्रा को बरामद कर डॉक्टरी कराई गई है। छात्रा के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। मुकदमे में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें