फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हेल्थ एटीएम से नहीं हो रही सभी जांच

Thu, 14 Dec 2023 01:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत सीएचसी में बंद पड़ी हेल्थ एटीएम
विज्ञापन
- वाई-फाई की कनेक्टिविटी न होने से हो रही परेशानी
विज्ञापन

बागपत। सीएचसी में लगाई गई हेल्थ एटीएम से मरीजों को जांच का लाभ नहीं मिल रहा है। जांच में वाई-फाई की कनेक्टिविटी बाधा बन रही है। जिससे सीएचसी पर जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को पांच मिनट में 23 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बागपत सीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई थी। मगर सीएचसी पर जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को सभी जांच की सुविधा नहीं मिल रही है। इसके अलावा बड़ौत और सरूरपुर कलां की सीएचसी पर भी कुछ जांचें ही हो रहीं हैं। मरीजों को प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

- 23 प्रकार की जांच, पांच मिनट में मिलती है रिपोर्ट
हेल्थ एटीएम से 23 प्रकार की जांचें होतीं हैं। इसमें वजन, पल्स रेट, कार्डियक, रैपिड डायग्नास्टिक चेकअप, त्वचा की जांच के अलावा, नाक, कान, आंख, ब्लड प्रेशर, बुखार, ईसीजी, कॉलस्ट्रोल, थाइराइड, शुगर, आक्सीजन का लेवल, फैट, प्रोटीन सहित 23 जांचें होती हैं। जांच के बाद एटीएम मशीन से मरीज की जांच रिपोर्ट पर्ची निकलती है। यह मरीज की जांच के बाद उसका डाइट चार्ट और मेंटल स्ट्रेस के बारे में भी जानकारी देती है।
विज्ञापन

- लोगों को प्राइवेट लैब में करानी पड़ रही जांच
- सीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन से जांच कराने के लिए आया था, मगर मशीन में खराबी आने के कारण पूरी जांच नही हो पाई है। - नवाब, माता काॅलोनी
- कई दिन से तबियत खराब चल रही थी। चिकित्सक ने जांच कराने के लिए कहा था। सीएचसी में जांच कराने आई थी, मगर जांच नहीं हो पाई है। - नोरती पुराना कस्बा
- हेल्थ एटीएम मशीन वजन, पल्स रेट, आक्सीजन का लेवल, फैट की ही जांच हो रही है। कभी-कभी कनेक्टिविटी के कारण जांच में परेशानी आ जाती है। - डॉ. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक बागपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें