- ग्वालीखेड़ा में मां अंबा डिग्री कॉलेज एवं चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से कराई खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज एवं चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज की संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता कराई गई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पानीपत के सिवाया के पूर्व सरपंच खुशदिल ने फीता काटकर किया। कबड्डी का उद्घाटन मैच में कक्षा 12 के उज्ज्वल की टीम ने कक्षा 11 के पुनीत की टीम को 21-1ज्व और 21-15 से हराया। सीनियर बालिका खो-खो में इसरा की टीम ने निशा की टीम को 15-10 से हराया। बालक वर्ग में कुनाल शर्मा की टीम ने कार्तिक की टीम को 15-12 के अंतर से हराया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में कक्षा नौ की तनवी की टीम ने कक्षा 10 शगुन की टीम को 21-17 से हराया।
बालक वर्ग में कक्षा 10 के कार्तिक की टीम ने कक्षा 11 के आरव की टीम को 21-19 हराया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रबंधक बृजपाल सिंह शास्त्री, प्रधानाचार्य सुशील चौधरी, सचिव डॉ. रवि पंवार ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में महंत डॉ. साधुराम स्वामी, अनंगपाल, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।