फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में शाहदरा के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
बागपत के पाली गांव में हाईवे पर हादसे में दो की मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव में हुआ हादसा, एक युवक की पहचान हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव में हादसा हो गया। इसमें बुलेट बाइक पर सवार करण (23) और अंकित (24) निवासी शाहदरा दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। वहां आए पुलिसकर्मियों ने बाइक हटवाकर जाम खुलवाया और करण के परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव में बुधवार देर रात हादसा होने पर आए पुलिसकर्मियों ने मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बुलेट बाइक के नंबर से पहचान कराने का प्रयास किया तो एक युवक की पहचान करण निवासी शाहदरा के रूप में हुई। बाद में बागपत पहुंचे परिजनों ने दूसरे मृतक की पहचान अंकित निवासी शाहदरा के रूप में की। करण के परिजनों ने बताया कि करण बुधवार को अपने अंकित के साथ किसी काम से बड़ौत आए थे और रात में वहां से लौट रहे थे।
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि डिवाइडर से बुलेट बाइक टकराने से हादसा होना बताया गया है। युवकों की पहचान हो गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोनों के सिर में लगी चोट, हेलमेट भी टूटे
नेशनल हाईवे पर पाली गांव में डिवाइडर से बुलेट बाइक टकराने से हादसा होने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। बताया गया कि दोनों बाइक सवारों के सिर में चोट लगी मिली और उनके हेलमेट भी पास में टूटे हुए मिले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डिवाइडर से बाइक टकराने के बाद अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे दोनों युवकों के सिर डिवाइडर और सड़क में लगे।

बागपत के पाली गांव में हाईवे पर हादसे में दो की मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद

बागपत के पाली गांव में हाईवे पर हादसे में दो की मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद

बागपत के पाली गांव में हाईवे पर हादसे में दो की मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें