- शेरपुर लुहारा गांव की रहने वाले बुजुर्ग महिला का जिला अस्पताल में कराया गया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बीड़ी पीते हुए कपड़ों में आग लगने से बुजुर्ग महिला सुनीता निवासी शेरपुर लुहारा झुलस गई। परिवार वालों ने आग बुझाने के बाद जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला का उपचार कराया।
शेरपुर लुहारा गांव निवासी बुजुर्ग महिला सुनीता देवी कई दिन पहले एक कार्यक्रम में बड़ौत में रिश्तेदारी में आई थी। बताया कि मंगलवार देर रात बुजुर्ग महिला खाना खाने के बाद बिस्तर में बैठकर बीड़ी पीने लगी। इस दौरान बीड़ी के पतंगे कपड़ों में गिर गए। इसके बाद बुजुर्ग महिला सोने लगी तो कपड़ों में आग लग गई। बिस्तर में आग फैलने पर बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो परिवार के सदस्य वहां आ गए और किसी तरह आग बुझाई। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. अनुराग वाष्र्णेय ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हालत में सुधार है।