फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंकने वाले दो युवक दबोचे

Sat, 27 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत के नया बाजार स्थित प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी अभी भी फरार है।
विज्ञापन


नया बाजार स्थित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर 19 फरवरी को कुछ युवकों ने स्याही फेंक दी थी और अफजल गुरु विरोधी पर्चे भी फेंके थे। इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि अखबारों में छपी फोटो के आधार पर शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इनमें मनीष तोमर पुत्र जयवीर सिंह और प्रतीक पुत्र राजपाल सिंह निवासी छपरौली चुंगी, बड़ौत शामिल है। दोनों ने अपने एक अन्य साथी नीरज ककड़ीपुर का नाम भी बताया है। सीओ सीपी सिंह ने बताया कि दोनों ने जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा आरोपियों की वकालत से क्षुब्ध होकर इस घटना को अंजाम दिया था। दोनों ने खुद को युवा क्रांति दल से जुड़ा हुआ बताया और कहा कि देश की आन के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। उनके साथी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह के नेतृत्व में घनश्याम शर्मा, राकेश शर्मा, तेजपाल शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह, बिजेंद्र शर्मा, रामपाल वर्मा, रमेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, मनोज जैन, लतीफ, देवेंद्र चौहान आदि कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें