फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा काले सिंह मंदिर से चोरी करने वाले दो युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात ही चोरों ने दान पेटियों से चोरी कर लिए थे 80 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बाबा काले सिंह मंदिर से सोमवार की रात चोरों ने दान पेटियों के ताले तोड़कर 80 हजार से अधिक रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चंद घंटो के अंदर ही दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से 35 हजार रुपये भी बरामद हुए है।
विज्ञापन

बाबा काले सिंह मंदिर से सोमवार की रात चोर दो दान पेटियों के ताले तोड़कर 80 हजार से अधिक रुपये चोरी कर ले गए थे। चोर तीसरे दान पात्र का ताला नही तोड़ सके थे। मंगलवार की सुबह पुजारी जितेंद्र शर्मा और मंदिर कमेटी के सचिव चिराग गुप्ता ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को चोरों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला मुंडाला में दबिश देकर आरोपी राहुल पुत्र सुभाष और राहुल पुत्र राजेश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दोनो युवकों ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया है। उनके पास से चोरी के 35 हजार 181 रुपये भी बरामद किए गए है। मंगलवार को दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें