फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को जमकर पीटा

Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पिटाई
विज्ञापन
बागपत। जेल से रिहा हुए पिता को लेने पहुंचे दो युवकों को सुभानपुर के ग्रामीणों ने बदमाश समझकर पीटा। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में भी पिटाई की गई। किसी तरह पुलिस ने मामला संभाला। जांच हुई तो पता चला वह दोनों पिता को लेने आए थे। पुलिस ने कहा दोनों का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बालैनी निवासी एक व्यक्ति बिजली चोरी के मामले में जेल में बंद था। मंगलवार को उसकी जमानत हो गई। उसके दो बेटे बाइक पर सवार शाम करीब सात बजे अब्दुल्लापुर स्थित जेल लेने पहुंचे, लेकिन उनसे पहले ही उनके पिता जा चुके थे। वापसी में अंधेरा होने के कारण दोनों युवक रास्ता भूल गए। सुभानपुर के निकट एक दुकानदार से उन्होंने रास्ता पूछ लिया। पुलिस ने बताया दोनों बाइक सवारों के मुंह लपेटे होने के कारण सुभानपुर के युवकों ने उन्हें बदमाश समझकर गांव में कॉल कर दी। सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गई। दोनों युवकों की घेरकर पिटाई की। भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया पुलिस ने दोनों युवकों के बयान को बालैनी पुलिस और जेल से तस्दीक किया तो वह सही थे। ग्रामीणों ने मुंह लपेटे होने के कारण उन्हें बदमाश समझ लिया था। दोनो युवकों का मेडिकल कराया जाएगा। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल यादव ने कहा जेल से कुछ दूर मारपीट हुई थी।

दुकानदार ने कहा, उससे लूट हुई
सुभानपुर गांव के दुकानदार ने कहा उससे पांच हजार रुपये लूटे गए थे। इस कारण उसने गांव में कॉल की। इसके बाद दोनों को पीटा गया। उधर, युवकों ने कहा अगर वह लूट करते तो मौके से भाग जाते। पुलिस ने कहा सब कुछ गलतफहमी में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में झगड़े की फैल गई अफवाह
मारपीट के बाद जेल में झगड़े की अफवाह फैल गई। एसपी पूनम ने कहा जेल मेें किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें