बड़ौत-छपरौली मार्ग पर कालिंदी कॉलेज के पास ट्रक चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है और दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
रविवार को शबगा गांव निवासी मोनू के पुत्र वंश का जन्म दिन था। सुमित (25) पुत्र ब्रजपाल और उसका दोस्त अर्जुन ( 23) पुत्र रमेश बाइक पर बड़ौत जन्मदिन का केक लेने आये थे। शाम को वे दोनों केक लेकर अपने गांव शबगा जा रहे थे तो बड़ौत-छपरौली मार्ग पर कालिंदी कॉलेज के पास पीछे से तीव्र गति से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और उनके परिजनों का हादसे की सूचना दी। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि अभी तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही संबंधित युवकों के परिजन बागपत में मोर्चरी पर पहुंचे । ट्रक के नंबर के आधार पर ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी ट्रक चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।