फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई से दुपहिया वाहनों को लौटाया

विज्ञापन
खेकड़ा ईपीई के टोल नाके पर स्कूटर सवार को ईपीई पर जाने से रोकते टोल कर्मी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दुर्घटनाओं का कारण बन रहे दुपहिया वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर जाने से रोकने के लिए अभियान शुरू हो गया है। एनएचएआई के कर्मचारियों ने शुक्रवार को टोल नाकों पर पहुंचकर दुपहिया वाहनों को ईपीई पर नहीं जाने दिया। करीब 150 दुपहिया वाहन चालकों को लौटाया।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर दुपहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसके बावजूद एक्सप्रेस वे पर बाइकें और स्कूटर धड़ल्ले से दौड़ रहे है। आंकड़ाें की माने तो एक वर्ष में करीब 50 हादसे ईपीई पर हुए, जिनमें 20 से अधिक लोगों की जान गई। अधिकांश दुर्घटनाएं इन दुपहिया वाहनों के कारण ही हुई है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को एनएचएआई के कर्मचारियों की टीमों ने मवीकलां, दुहाई, गाजियाबाद आदि के टोल नाकों पर दिन भर अभियान चलाकर किसी भी प्रतिबंधित वाहन को ईपीई पर नहीं चढ़ने दिया। बाइक और स्कूटर सवारों से कर्मचारियों की नोकझोंक भी हुई। टोल मैनेजर आदित्य कुमार ने बताया कि करीब 150 दुपहिया वाहन चालकों को ईपीई से लौटाया गया है। किसी भी टोल नाके से प्रतिबंधित वाहनों को ईपीई पर नहीं दौड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें