फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर नहीं चढ़ने दिए दोपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ एनएचएआई ने शनिवार को अभियान शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने टोल नाके पर पहुंचकर दुपहिया वाहनों को एक्सप्रेसवे पर नहीं चढ़ने दिया। उनके चालकों को चेेतावनी देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर और थ्री व्हीलर वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इस पर बाइक और स्कूटर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इस कारण आए दिन हादसे होते हैं। शनिवार को दुपहिया वाहनों को रोकने के लिए एनएचएआई के कर्मचारियों की टीम एक्सप्रेसवे के टोल नाको पर पहुंची। उसने मवींकला और दुहाई गाजियाबाद आदि के टोल नाको पर दिनभर अभियान चलाकर किसी भी प्रतिबंधित वाहन को एक्सप्रेसवे पर नहीं चढ़ने दिया। मवींकला टोल नाके की टीम प्रभारी आनंद राठौर ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर अधिकतर दुर्घटनाएं प्रतिबंधित वाहनों के कारण हो रही है। इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें